अयोध्या में दीपोत्सव 2018 की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आज से फैजाबाद जनपद को भी अयोध्या के नाम से जाना जाएगा।
सीएम योगी ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से फैजाबाद को भी अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, अयोध्या हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। आज से फैजाबाद का नाम अयोध्या होगा।
Ayodhya hamari aan baan shaan ka prateek hai, Ayodhya ki pehchan Bhagwan Ram se hai. Aaj se is janpad(Faizabad) ka naam bhi Ayodhya hoga: UP CM Yogi Adityanath #Diwali pic.twitter.com/PNTSOHvM2v
— ANI UP (@ANINewsUP) November 6, 2018
इससे पहले योगी की सरकार ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया था। इसके साथ ही लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया था।
सीएम योगी ने कहा, मोदी सरकार राम राज्य की अवधारणा पर काम कर रही है। पहले लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते हैं। पूरा देश चानता है कि अयोध्या क्या चाहती है।