सीरिया हमला : हामा में व्हाइट हेलमेट के 8 स्वयंसेवकों की मौत

बेरूत। देश के मध्य में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में व्हाइट हेलमेट के नाम से पहचाने जाने वाले बचावकर्मियों के सेंटर पर हुए हवाई हमले में इस संस्था के आठ स्वयंसेवियों की मौत हो गई। विपक्षी कार्यकर्ताओं ने बताया कि शुक्रवार का हवाई हमला व्हाइट हेलमेट के स्वंसेवियों के लिए घातक हमलों में से एक था।

 

 

 

 

व्हाइट हेलमेट अपना बचाव कार्य विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में करता है। इस स्वयंसेवी संस्था ने बेहद विषम परिस्थितियों में बचाव कार्य करने के लिए दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। स्वंयसेवियों को प्राय: सरकारी हवाई हमलों में निशाना बनाया जाता है।

 

 

 

 

 

इसे दोहरी मार वाले हमले के रूप में जाना जाता है। मध्य हामा प्रांत में स्थानीय व्हाइट हेलमेट ने बताया कि उनके केफर जिटा के सेंटरों में से एक पर हवाई हमला हुआ है।

 

 

 

 

 

 

इस हमले में दल के आठ सदस्यों की मौत हो गई। समूह ने कहा कि मलबे के ढेर से पांच शवों को निकाला गया है और बचावदल अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। ब्रिटेन स्थित विपक्षी निगरानी समूह सीरियाई ऑब्जरवेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स ने कहा कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि खोज अभियान जारी है।