सेना के मेजर पर नौकरानी ने लगाया बलात्कार का आरोप, पीड़िता के पति ने की आत्महत्या

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सेना में मेजर के पद पर कार्यरत अधिकारी के खिलाफ कथित बलात्कार का मामला दर्ज किया है। मेजर के घर में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके पति को धमकाया। इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने आत्महत्या कर ली।

 

दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में आरोपी मेजर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बलात्कार बीती 12 जुलाई को हुआ था, जब उसका पति घर पर नहीं था।
महिला ने बताया कि जब उसका पति लौटा तो उसने देखा कि क्या हुआ है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित दंपति की पिटाई की और उन्हें धमकी भी दी।