सोनू निगम का बड़ा बयान, कहा- बाबरी मस्जिद को गिराया जाना ग़लत था

बाबरी मस्जिद – राम जन्मभूमि विवाद पर सिंगर सोनू निगम ने बड़ा बयान दिया है। टाइम्स नाउ टीवी चैनल के साथ बातचीत में  सोनू ने कहा, “मैं किसी भी मंदिर मस्जिद गिराने के पक्ष में नहीं हूँ। पहली बात तो बाबरी मस्जिद को गिराया जाना ग़लत था। उससे पन्गा हुआ है सारा। नहीं करना चाहिए था। मैं मानता हूँ की बाबर ने बाहर से आकर राम के जन्मस्थल पर मंदिर को तोड़ा। इससे बड़ी हिमाक़त और ग़लती नहीं हो सकती। ”

उन्होंने आगे कहा, “चलो उसने कर दिया , उसके बाद कई पीढ़ी बाद उस का बदला लेना क्या ठीक है ? ये रहा ना? ये फॉरवर्ड थिंकिंग नहीं है। अब हमसे भी ग़लती हो गयी तो क्या करना चाहिए? अब हमें वहां एक ख़ूबसूरत राम मंदिर बनाना चाहिए, एक खूबसूरत मस्जिद बनाना चाहिए, एक खूबसूरत गिरजाघर बनाना चाहिए और एक खूबसूरत गुरुद्वारा बनाना चाहिए। ऐसा करके हम पूरे विश्व को एक सन्देश देंगे की भारत की विरासत क्या है। ”

बता दें की सोनू नीगम ने  2017 में मस्जिद में अज़ान के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आपत्ति ज़ाहिर की थी। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था और सोनू निगम को ट्विटर छोड़ना पड़ा था।