सोशल मीडिया पर ममता ने किया मोदी पर वार, कहा भृष्टाचारी लोग देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की कर रहे बात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिये नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में जो नोटबंदी की है वह आम जनता को परेशान करने और अपने करीबी दोस्तों की मदद करने के लिए की है। हिंदी सीख रही ममता बनर्जी ने एक के बाद एक हिंदी में ट्वीट किये।

ममता ने लिखा है कि देश से भ्र्ष्टाचार खत्म करने की बात वो लोग कर रहे हैं जो खुद ही सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं। ममता का कहना है कि मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले ने भारत की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। उनका अभिमानी और विनाशकारी रवैया दुनिया के सबसे बड़े जनतंत्र को नष्ट कर रहा है।