हज को आने वाले सभी देशों के मुसलमानों का बिना भेदभाव के स्वागत किया जाएगा: सऊदी अरब

रियाद: सऊदी अरब ने हज और उमरा से संबंधित अपने सैद्धांतिक रुख को दोहराते हुए कहा है कि हज और उमरा के पाक इबादत को अदा करने के लिए आने वाले सभी मुस्लिम देशों के निवासियों का बिना भेदभाव के सम्मान किया जायेगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अलअरबिया डॉट नेट के अनुसार पिछले दिनों सेवक हरमैन अल शरीफैन शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई जिसमें फैसला किया गया कि सरकार सभी हज यात्रियों की बिना किसी भेदभाव के उनकी नागरिकता की सेवा जारी रखेगी।

बैठक के बाद प्रेस को जारी एक बयान में कहा गया है कि हाजियों और उमरा करने वालों की सेवा करना सऊदी सरकार का धार्मिक कर्तव्य है। सऊदी सरकार और पूरे राष्ट्र हाजियों का सेवक है। हज और उमरा के क्रम में सऊदी अरब आने वाले सभी देशों के मुसलमानों को बिना भेदभाव स्वागत किया जाएगा। सरकार सभी देशों से आये हाजियों की सेवा, सुविधा और उनके राहत व् आराम और सुरक्षा के लिए सामग्री और सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

इस मौके पर कहा गया है कि इस साल हज के अवसर पर ईरानी हज यात्री भी भाग लेंगे। पिछले साल ईरान ने समझौते पाने के बावजूद ईरानी आज़मीन को हज के लिए भेजने से इनकार कर दिया था।

सऊदी सरकार ने स्पष्ट किया है कि हज एक पवित्र आध्यात्मिक इबादत है। हज जैसे पाक फ़रीज़े को राजनीतिक रंग देना या उसमें अराजकता और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करना किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।