हमारी धरती सभी धर्मों के लिए है: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में धार्मिक सहिष्णुता पर जोर दिया और कहा कि इसकी धरती हर किसी के लिए है।

मदर टेरेसा को संत की उपाधि प्रदान करने को लेकर आयोजित एक समारोह में ममता ने कहा, ‘‘सभी धर्म एक हैं। सभी बराबर हैं। हमें एकजुट रहना होगा। एकता में ही बल है। हमारी धरती सभी के लिए है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हर कोई एकजुट रहे तो कोई हमें नहीं बांट सकता।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यहां मिशनरीज ऑफ चैरिटी है। हम चाहते हैं कि अनाथों की देखभाल के लिए और संगठन यहां आएं।’’ ममता ने कहा कि हर वर्ष की तरह यहां क्रिसमस मनाया जाएगा और पार्क स्ट्रीट को सजाया जाएगा।

(भाषा)