हिंसा को देखते हुए पंजाब, हरियाणा में इंटरनेट सेवाएं बंद

भारी हिंसा को देखते हुए पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में इंटरनेट की सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। यौन शोषण के मामले में अदालत का फैसला आने के बाद से राम रहीम समर्थकों ने तानडव मचा रखा है।

कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये हरियाणा,पंजाब और चंडीगढ़ में 72 घंटे के लिए मोबाइल डाटा और इंटरनेट सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी.सिंह बदनौर की अध्यक्षता में यहां राजभवन में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

मालूम हो कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के खिलाफ़ यौन शोषण के मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाया था। फैसले में राम रहीम को दोषी करार दिया गया है।

इस फैसले के आने के बाद बाबा राम रहीम को जेल भेज दिया गया, जिसके बाद उनके समर्थकों ने तोड़फोड़ और आगजनी करने लगे। स्थिति इतनी नाजुक बन गई की सरकार को सेना बुलाना पड़ा।