हिमाचल: बीजेपी नेता विनोद ठाकुर कांग्रेस में हुए शामिल

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिले, हमीरपुर के एक प्रमुख भाजपा नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गये है|
विनोद ठाकुर ने मुख्या मंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए|

ठाकुर ने धूमल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की वह असली कार्यकर्ताओ की अनदेखी क्र रहे है और “केवल अपने बेटे और सम्बन्धियों” को बढ़ावा दे रहे है|  ठाकुर ने आरोप लगाया की धूमल की अगवाई में भाजपा एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी (निजी पार्टी) बन कर रह गयी है|

उन्होंने कहा की अगर राज्य में चुनाव होते तो  धूमल के नेतृत्व में भाजपा की निश्चित रूप से हार होती और कांग्रेस अपनी सरकार दुबारा बनती |

मुख्यामंत्री ने ठाकुर का  पार्टी में सवागत किया और कहा की ठाकुर इस जिले में पार्टी के लिए मूल्यवान साबित  होंगे |