हैदराबाद: दो नाइजीरियाई लोगों को धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार

हैदराबाद: दो नाइजीरियाई नागरिकों को हैदराबाद में एक महिला को धोखा देने के आरोप में साइबराबाद साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने महिला से 6.51 लाख रुपए लुटे थे।

तेलंगाना टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान किंग्सले यूके अनसोडो और क्लेमेंट इदाहोसा के रूप में हुई, यह दोनों नई दिल्ली में रहते हैं और नाइजीरिया के मूल निवासी हैं।

अनसूदो ने वैवाहिक वेबसाइट “Shaadi.com” के माध्यम से उसका नंबर लेकर महिला से संपर्क किया था।

उसने खुद को भूमिश दीपक के रूप में पेश किया और उससे पैसा उधार लिया और फिर उसे टालता रहा, पुलिस ने बताया कि इडाहोसा को एनिसोदो की सहायता के लिए गिरफ्तार किया गया था।