हैदराबाद: धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के बाद तनाव

हैदराबाद: कुछ असामाजिक तत्वों ने चंद्रायनगुट्टा के मकबूल नगर क्षेत्र में रविवार रात को एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की, जिसके बाद से इलाके में हल्का तनाव फेल गया है।

हालाँकि, पुलिस ने फ़ौरन हरकत में आते हुए पूजा स्थल पर इकठ्ठा हुयी भीड़ पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया।

चंद्रायनगुट्टा पुलिस ने स्थानीय निवासियों से बात की और तनाव को शांत करने और स्थिति को नियंत्रण में रखने की मांग की।

इसके तुरंत बाद, शहर पुलिस की वैज्ञानिक सुराग टीम में अपनी भूमिका निभाई।

घटना स्थल पर जांच के दौरान पुलिस ने कई फिंगर प्रिंट इकठ्ठा किया हैं।