150 क़ैदियों ने कर दी भूख हड़ताल, मांगे पूरी नहीं हुईं तो आन्दोलन

हजारीबाग:  जिले की जेपीएन केंद्रीय कारागार के 150 कैदी आज 48 घंटे की भूख हड़ताल पर चले गए। उनकी मांग है कि जिन दोषियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है उन्हें रिहा किया जाए।

उनकी मांगों में ‘बेहतर खाना और सुविधाएं’ भी शामिल हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कैदियों ने जेल अधिकारियों के साथ वार्ता में छह मई तक मांगें पूरी नहीं होने पर अपने आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे अपने आंदोलन को तेज करते हैं तो कैदियों को हजारीबाग खुली जेल में स्थानांतरित किया जाएगा।

 

(भाषा)