20 साल बाद एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा भारत, महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास

एशियाई खेलों का आज 11वां दिन है। भारत की महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। भारत के लिए एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 52वें मिनट में किया।

इसके साथ ही भारत 20 साल बाद एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इससे पहले भारत ने साल 1998 एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाई थी। इस इवेंट में भारत का फाइनल मुकाबला जापान के साथ 31 अगस्त को होगा।

बता दें कि इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0, कजाकस्तान को 21-0, कोरिया को 4-1 और थाईलैंड को 5-0 से हराया था।