2016 का साहित्य का नोबल मशहुर सिंगर बॉब डिलन को मिला

इस बार का साहित्य का नोबेल पुरस्कार जाने माने सिंगर और गीतकार बॉब डिलन को दिया गया। ऐसा पहली बार है किसी सिंगर को उसके लिखे गीतों के लिए साहित्य का नोबल दिया जा रहा है। नोबेल समिति ने इस बारे में घोषणा करते हुए कहा कि अमरीकी गीतों को नया आयाम देने के लिए बॉब डिलन को ये पुरस्कार दिया जा रहा है। 75 साल के इस सिंगर को दुनिया उनकी गीतो से जानती है।

डिलर के गाना ब्लोविन इन द विंड ऐंड द टाइम्स दे आर चेंजिग एक नायाब कृति थी। जिसमें दुनिया के सरहदों ,नियमों , धर्म और जंग के झमेलों को छोड़कर सिर्फ जीने को कहा गया है। डिलर का ये गीत मानव अधिकार संगठन एथेंम के तौर पर गाते हैं।

उनके सबसे लोकप्रिय गीतों में मिस्टर टैंबूरिन मैन से लेकर लाइक ए रोलिंग स्टोन, ब्लोइंग इन द विंड और द टाइम्स दे आर चेजिंग शामिल हैं।
साठ के दशक में अपने गिटार और माउथऑर्गन के साथ संगीत की दुनिया में आए बॉब डिलन को लोकगीतों का रॉक स्टार भी कहा जा सकता है।
बॉब डिलन अमरीका मे ही नहीं दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के प्रिय रहे हैं।