2018 हॉकी वर्ल्ड कप में खेलने भारत आयेगी पाकिस्तान की टीम

नई दिल्ली(15 फरवरी): पाकिस्तानी हॉकी टीम भी भारत में होने वाले हॉकी विश्वकप में शामिल होगी। इस साल नवंबर-दिसंबर 2018 में हॉकी का विश्वकप भुवनेश्वर (ओडिशा) में खेला जाएगा। इससे पहले 2010 में भारत में हॉकी के विश्वकप का आयोजन हुआ था। उधर, ओडिशा सरकार ने भारतीय हॉकी की पुरुष और महिला, दोनों ही टीमों का स्पॉन्सर बनने की घोषणा कर दी है। हॉकी को प्रमोट करने का यह ओडिशा सरकार का अपनी तरह का पहला कदम है। दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया के एक कार्यक्रम में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने पांच साल के लिए भारतीय हॉकी टीम का प्रायोजक बनने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में ओडिशा सीएम ने भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी का भी अनावरण किया।