4 साल के बच्चे को सुनाई उम्रकैद की सजा।

मिस्र: मिस्र में एक मिलिट्री अदालत ने एक चार साल के बच्चे को उम्रकैद की सजा सुना दी थी लेकिन लोगों की तरफ से इसका इसका विरोध किये जाने पर अधिकारियों ने यह माना कि मिलिट्री अदालत ने गलती से इस बच्चे को यह सजा सुना दी थी। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि इस बच्चे  को एक हत्या के जुर्म में ये सजा सुनाई गई थी। बच्चे का नाम अहमद मंसूर कोरानी है और जब यह हत्या हुई तो उस वक़्त यह बच्चा सिर्फ एक साल का था। हाल ही में मिस्र के एक टीवी चैनल पर बच्चे के पिता ने  इस सारी घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें  इस सारे माले की जांच के चलते चार महीने तक हिरासत में रखा गया था। उनके साथ बहुत नाइंसाफी हुई है उन्हें डर लग रहा  है कि अधिकारी कहीं उनके बच्चे को छीनकर न ले जाएं। बच्चे के पिता ने रोते हुए कहा, ‘मैं एक गरीब मजबूर आदमी हूं। इसके इलावा इनके वकील ने भी न्यूज चैनल को बताया कि उन्होंने अदालत के सामने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र रखा था, लेकिन उन्होंने उसे मानने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर फैसले की निंदा की गई। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला बदलते हुए कहा कि हमसे गलती हुई है लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि ‘गलती’ को सुधारने के लिए क्या किया जा रहा है।