4 साल का मासूम 30 फीट गहरे बोर में गिरा

झांसी के ग्राम बरौठा में चार साल का मासूम बच्चा खेत में बने तीस फुट गहरे बोर में जा गिरा। इसकी जानकारी पर इलाक़े में सनसनी मच गई।

मौके पर कई थानों की पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इंतेज़ामिया पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। इसके अलावा बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने सेना से भी संपर्क किया है।

थाना लहचूरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरौठा में रहने वाले प्रीतम पाल जुमेरात‌ की शाम तकरीबन पांच बजे अपनी बीवी वंदना के साथ खेत पर राई की फसल की कटाई कर रहा था। उसकी छह साल की बेटी और‌ चार साल बेटा निखिल पास में ही खेल रहे थे।

इसी दौरान निखिल खेत पर बने तीस फुट गहरे बोर में जा गिरा।  उसके चीखने की आवाज पास में खेल रही बहन  ने सुनी। उसने तुरंत इसकी जानकारी खेत में काम कर रहे माँ‍‍-बाप‌ को दी।