दुनिया भर में अब भी 6.5 करोड़ लोग शरणार्थी का जीवन जीने को मजबूर हैं: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया में अब भी 6.5 करोड़ से अधिक ऐसे लोग हैं जो शरणार्थी जीवन जी रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी मामलों से संबंधित संस्था के उच्चायुक्त फेलीपो ग्रांडे ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि पिछले साल शरणार्थियों की संख्या लगभग वर्ष 2015 की तुलना में तीन लाख अधिक है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में लगभग 6.5 करोड़ लोग ऐसे हैं जो शरणार्थी हैं। संस्था ने कहा, “ऐसा लगता है कि दुनिया में शांति बहुत कम है। आप पुराने विवादों पर विचार करेंगे और नए विवाद आपके सामने नज़र आयेंगे। ये दोनों ही लोगों को शरणार्थी श्रेणी में लाते हैं। यही समस्या लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर करता है। ”

उच्चायुक्त श्री ग्रांडे का मानना है कि पिछले साल दक्षिण सूडान में हिंसा भड़कने के बाद कुछ तीन लाख 40 हज़ार लोग पड़ोसी देश यूगांडा चले आए थे। सूडान में लगभग 25 लाख लोग शरणार्थी हैं। इसके अलावा सीरिया में गृहयुद्ध के दौरान भागने वालों की संख्या दो लाख थी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर संकट है जिससे निपटने की पूरी कोशिश की जानी चाहिए।