65 साल के बुजुर्ग धावक धनीराम ने बाबा रामदेव को कुश्ती के लिए किया ओपन चैलेंज

गुरुग्राम (हरियाणा ) : योग गुरु बाबा रामदेव को कुश्ती के लिए गुरुग्राम के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग धावक धनीराम ने ओपन चैलेंज किया है |

धनीराम ने बाबा को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर बाबा रामदेव मुझे कुश्ती में हराते हैं तो मैं मानेसर स्थित अपनी 2 एकड़ जमीन उनके नाम कर दूंगा| धनी राम रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं | जवानी के दिनों में कुश्ती खेलने वाले धनीराम ने 2015 तक कुश्ती खेली | पत्नी के निधन के बाद उन्होंने कुश्ती खेलनी बंद कर दी और धावक बन गए|

 इसी रविवार दिल्ली के नेहरु स्टेडियम में आयोजित हुई विंटर दिल्ली हाफ मैराथन दौड़ में धनीराम यादव ने 50 प्लस कैटिगरी के तहत 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया| 2 घंटे 20 मिनट के समय में उन्होंने ये दौड़ पूरी कर ली | अब तक 18 मैराथन में धनीराम हिस्सा ले चुके हैं|  बड़ौदा (गुजरात) में आयोजित (बड़ौदा अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन) मेंधनीराम ने मास्टर इवेंट में भी उन्होंने भाग लिया था | इसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था |
धनीराम ने ऐसे और भी कई आयोजनों में मेडल हासिल किए हैं|  धनीराम ने कहा कि अगर वो जीतते हैं तो उन्हें इसके बदले कुछ नहीं चाहिए|  उन्होंने कहा कि बाबा मैं चाहता हूं कि पूरी दुनिया दो बाबाओं को कुश्ती करते देखे | राम देव के पास योग है तो मेरे पास योग और भक्ति दोनों हैं|