केरल गोहत्या मामले में यूथ कांग्रेस के 8 कार्यकर्ता गिरफ़्तार

केरल: कन्नूर में केंद्र सरकार के पशुवध के लिए मवेशियों की खरीद-फरोख्त पर बनाये गए नए नियमों के खिलाफ कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं ने गाय को काटा था।
जिसके लिए केरल पुलिस ने यूथ कांग्रेस के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कन्नूर लोकसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी रिजिल मुकुट्टी भी शामिल थे।

उनके द्वारा गाय काटने का वीडियो बीजेपी के केरल के प्रदेश अध्यक्ष कुममानम राजशेखर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर किया था। जिसमें कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता गाय को काटते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने हाथ में कांग्रेस का झंडा पक्सा हुआ है. उनकी इस हरकत के बाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया था। केरल में गाय काटने की घटना की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी निंदा कर चुके हैं।