राहुल पर हुए हमले पर अभय दुबे बोले- भाजपा शासित कश्मीर के बाद अब गुजरात में भी पत्थरबाज़ी शुरू

नई दिल्ली। बीते कल गुजरात के बांसकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए पथराव पर वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अभय कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पथराव की इस घटना की तुलना कशमीर के मौजूदा हालात से करते हुए इसके लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया। 

शनिवार को एक ट्वीट कर उन्होंने लिखा, “अब तक कश्मीर में पथराव होता था, अब गुजरात में भी होने लगा, दोनों जगह भाजपा सरकार है, उसके बाद भी ये हो रहा है, बड़ी शर्म की बात है”।

https://twitter.com/DubeyAbhay_/status/893544760438161408

बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गुजरात में बाढ़ प्रभावित बनासकांठ जिले के धानेरा कस्बे में हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ा। 

कुछ लोगों ने उन्हें न सिर्फ काले झंडे दिखाए, बल्कि मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए उनपर पथराव कर दिया। जिसमें उनकी कार के शीशे भी टूट गए। मोदी समर्थकों के पथराव के चलते उन्हें अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा।