कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार का सिलसिला शुरू

म्यांमार में कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर से रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बात की पुष्टि अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की सेना और चरमपंथी बौद्धों द्वार रोहिंग्या मुसलमानों का लगातार नरसंहार किया जा रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर म्यांमार के कई क्षेत्रों में कट्टरपंथी बौद्ध इस देश की सेना के साथ मिलकर रोहिंग्या मुसलमानों पर हमला करते दिखाई दिए।

राष्ट्र संघ की ताज़ा रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है कि बांग्लादेश की ओर पीड़ित रोहिंग्या मुसमलानों के पलायन का सिलसिला न केवल जारी है बल्कि इसमें वृद्धि हुई है। इस बीच बांग्लादेश के स्थानीय मानवाधिकार संगठनों ने सूचना दी है कि पीड़ित रोहिंग्या महिलाओं और बच्चों में विभिन्न तरह की बीमारियां फैल रही हैं।

दूसरी ओर समाचार एजेंसी रोएटर्ज़ ने संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि म्यांमार से बांग्लादेश पलायन करने वाले रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वही संयुक्त राष्ट्र ने रोहिंग्या मुसलमानों की दयनीय स्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि म्यांमार के रोहिंग्या बाहुल प्रांत राख़ीन में राष्ट्र संघ और मानवाधिकार संगठनों के सदस्यों को म्यांमार सरकार द्वारा प्रवेश की इजाज़त न देना अस्वीकार्य है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।