करारी हार से मायूस सीएम योगी ने रद्द किए आज के सभी दौड़े और कार्यक्रम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के दो लोकसभा सीटों पर भाजपा को मिली करारी हार के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आयोजित अपने सारे कार्यक्रम और दौरों को रद्द कर दिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ फूलपुर में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गोरखपुर संसदीय सीट पर 28 साल बाद गोरक्षपीठ का दबदबा खत्म हो गया। इसी तरह 2014 में केशव मौर्य की जीत के साथ आजादी के बाद पहली बार फूलपुर में खिला कमल भी चार साल में ही मुरझा गया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/974133224623484930/photo/1

इससे पहले सीएम योगी ने सपा-बसपा गठबंधन को राजनीतिक सौदेबाजी करार देते हुए कहा कि हम इस गठबंधन को नहीं समझ सके हैं। हमें इसके लिए एक रणनीति बनानी होगी। उन्होंने अतिआत्मविश्वास को भी हार का एक कारण बताया।

साथ ही यह भी कहा था कि ये चुनाव परिणाम हमारे लिए एक सबक हैं। हम इसकी समीक्षा करेंगे। जो नतीजे आए हैं हम उनका सम्मान करते हैं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हैं।