Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस बने आधुनिक इतिहास का सबसे अमीर आदमी

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्पाथक जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर के पार हो गई है, जो कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति से 55 अरब डॉलर ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स की ओर से ये जानकारी दी गई है।

हाल ही में 54 वर्षीय बेजोस को फोर्ब्स ने भी सबसे अमीर शख्स घोषित किया था। बता दें कि 1999 में बेजोस की संपत्ति कुछ समय के लिए 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई थी। जिसकी आज के वक्त में करीब 149 अरब डॉलर कीमत है। इस तरह अमेजॉन के संस्थापक बेजोस 1982 से लेकर अब तक के इतिहास में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स ने पहली बार 1982 में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की रैंकिंग प्रकाशित की थी.

इसके अलावा, बेजोस प्लानेट पर शीर्ष 5 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक है। रेटिंग मई 2018 में फोर्ब्स द्वारा प्रकाशित की गई थी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जर्मन संघीय चांसलर एंजेला मार्केल के बाद अमेज़ॅन के संस्थापक पांचवें स्थान पर हैं।

तथ्य यह है कि बेजोस दुनिया के अरबपतियों की सूची में प्रमुख है, अमेज़ॅन शेयरों की तीव्र वृद्धि के कारण यह माना गया है – साल की शुरुआत के बाद से, कंपनी की पूंजीकरण 55% बढ़कर 880 अरब डॉलर हो गई है।

इस साल बेजोस की कुल संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो कि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। हाल में ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बने हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी की कुल जितनी संपत्त‍ि है उससे ज्यादा तो जोसेफ की एक साल में संपत्त‍ि (52 अरब डॉलर) बढ़ चुकी है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्त‍ि 44.3 अरब डॉलर है।