अंबेडकरवादी विजय मानकर का वीडियो हुआ वायरल, कहा- गीता को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें भगवत गीता को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देने की बात कही जा रही है। वीडियो में अंबेकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विजय मानकर चुनौती देते हुए कहते हैं जो गीता युद्ध और हिंसा को धर्म बताती है उसे कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए। लेकिन इस वीडियो के बारे में अभी यह पुष्टी नहीं हो पाई है कि यह कब की है।

दरअसल, इस वीडियो को अली सोहराब नाम के एक यूजर ने अपने फेसबुक वॉल शेयर किया है। अब तक इसको एक लाख से अधिक लोग देश चुके हैं।

https://www.facebook.com/Ali.Sohrab/videos/849675855180405/

विजय मानकर वीडियो में कहते हैं, “मैं आज इस मंच से कहता हूं कि गीता को कचरे की पेटी में फेंक देना चाहिए। गीता कहती है कि मैंने वर्ण व्यवस्था बनाई है। गीता कहती है कि ब्राह्मण श्रेष्ठ होते है। हमें ब्राह्मणों की पूजा करनी चाहिए। गीता महिलाओं को कनिष्ठ मानती है। हिंसा और युद्ध को धर्म बताती है।”

इसके बाद वो कहते हैं, “गीता समता को नकारती है। इंसानियत और स्त्री पुरुष में समानता को नकारती है। जो गीता हिंसा को धर्म बताती है उसे इस देश का राष्ट्रीय ग्रंथ तो क्या दुनिया के किसी भी ग्रंथ की पंक्ति में बैठने के लायक भी नहीं है।” बता दें कि अंबेकराइट पार्टी ऑफ इंडिया का गठन 14 अप्रैल 2013 को किया गया था। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है। इस पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव 34 प्रत्यासी उतारे थे पर कोई भी जीत नहीं पाया।