श्रीदेवी की पार्थिव शरीर मुंबई लाने के लिए अनिल अंबानी ने अपना विमान दुबई भेजा

मुंबई: बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री श्री देवी की पार्थिव शरीर आज दुबई से मुंबई लाया जायेगा। इसके लिए अनिल अंबानी की एक विशेष विमान दुबई में कल से ही मौजूद है। बताया जा रहा है कुछ सरकारी कार्रवाई को पूरा में देरी की वजह से कल उनका पार्थिव शरीर अभी तक मुंबई नहीं लाया जा सका है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बोनी कपूर के प्रवक्ता के अनुसार, रविवार देर शाम को श्रीदेवी की असमय मौत से बोनी कपूर, जहान्वी, खुशी और पूरा कपूर परिवार गहरे सदमे में है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री की पार्थिव शरीर सोमवार को मुंबई लाया जाएगा। उधर भारतीय दूतावास भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई ले जाने में यहाँ के अधिकारियों के साथ उनके परिवार के सदस्यों को हर संभव सहायता कर रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रीदेवी ने अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई हुई थी जहां बाथरूम में दिल का दौरा पड़ने की वजह से कल रात उनका निधन हो गया।