कल अहमदाबाद में पीएम मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने देश की पहली बुलेट ट्रैन की नींव रखी। गुजरात में पहली बार आये शिंजो आबे का पीएम मोदी ने खुद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
मुंबई से अहमदाबाद रूट पर चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रैन प्रोजेक्ट को 15 अगस्त 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।
शिंजो आबे ने बुधवार को अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा की शुरूआत पीएम मोदी के साथ खुली जीप में करीब आठ किलोमीटर लंबे एक भव्य रोड शो के साथ की।
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें नजर आ रहा है कि शिंजो आबे के स्वागत में अहमदाबाद की सड़कों पर देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और जापान के राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर बीजेपी का झंडा लगाया गया है।
ये तस्वीर गुजरात के स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया में काफी छाई हुई है। ये तस्वीर वायरल होने के बाद ट्विटर पर #Anti_National_BJP ट्रेंड हो गया।
सोशल मीडिया यूज़र्स बीजेपी की इस हरकत को सोशल मीडिया यूज़र्स तिरंगे का अपमान बता रहे हैं। लोगों ने इस पर टिप्पणियां करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
देश के राष्ट्रीय ध्वज से ज्यादा ऊंचाई पर बीजेपी का झंडा फहराने की यह तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है।
BJP Gujarat Welcomes Japanese PM With BJP Flag Waving On TOP OF INDIAN FLAG with violation of FLAG CODE OF CONDUCT #Anti_National_BJP pic.twitter.com/DrPOAzACqt
— Niraj Bhatia (@bhatia_niraj23) September 14, 2017
क्या अब भाजपा का झंडा भारत के तिरंगे से भी ऊपर रहेगा..? राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाला क्या कहलायेगा..? राष्ट्रद्रोही..?#Anti_National_BJP pic.twitter.com/3Ra45SPOJO
— Jitu Patwari (@jitupatwari) September 14, 2017
देश तो आज़ाद है, पर गुजरात..? क्यों गुजरात में तिरंगा भाजपा के ध्वज से नीचे रखा गया है..? राष्ट्रध्वज का अपमान कब तक..? #Anti_National_BJP
— Jitu Patwari (@jitupatwari) September 14, 2017
For #Anti_National_BJP
Party Flag Has Always Been
Above National Flag pic.twitter.com/D3WRnLFfkO— Geet V (@geetv79) September 14, 2017