अमेरिका: मुस्लिम परिवार पर हमला, क़ुरआन का किया अपमान

अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के मुस्लिम परिवार के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने काफी तोड़फोड़ की। इसके बाद घर में रखी धार्मिक किताब कुरान का भी अपमान किया और वहां से ग्रीन कार्ड और 25 हजार डॉलर की सोने के जेवर चुराकर चंपत हो गए। जिस समय बदमाशों ने हमला किया उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।

 

 

 

एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मारुख और शोयब वर्जीनिया के फैयरफेक्स काउंटी में रहते हैं। पूरा परिवार घूमने के लिए बाहर गया हुआ था। वे जब वापस आए तो उन्हें अपने घर का सामान इधर-उधर पड़ा मिला जिसमें से कुछ सामान गायब था।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि बदमाशों ने उनके घर में रखी कुरान का भी अपमान किया। मारुख ने बताया कि घर में कुरान के पन्नों का फाड़कर फेंक दिया था। हमारा ग्रीन कार्ड और शादी पर सोने की गहने उपहार में मिले थे , उसे भी साथ ले गए। सबसे ज्यादा दुख हमें कुरान के फाड़े जाने का है। वहीं शोयब ने कहा कि इस घटना ने मुझे हिला दिया है।

 

 

 

बदमाशों ने यह इसलिए किया क्योंकि उन्हें पता चल गया होगा कि वे किसी मुस्लिम परिवार के घर में हैं। अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन काउंसिल ने इस घटना को घृणा अपराध के तौर पर जांच करने की मांग की है। काउंसिल के प्रवक्ता इब्राहिम हूपर ने कहा कि घटना स्थल के दृश्य को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों ने नफरत की भावना से हमले को अंजान दिया।