यूपी में इस कदर महिला अपराध बढ़ना कोई हैरत की बात नहीं, आखिर ये योगीराज है: आजम खान

लखनऊ: यूपी के सहारनपुर और बुलंदशहर जैसी घटनाओं के बाद राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
आज रामपुर में भी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का एक वीडियो सामने आया।
जिसपर सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जुबानी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि यूपी में अब ऐसी घटनाएं होना कोई हैरत की बात नहीं है। ये बीजेपी का राज है।

मौजूदा सरकार में जितने बलात्कार, हत्याएं और लूट हो रही हैं। उसके बाद मैं सब को ये सलाह देना चाहता हूँ कि हर शख्स को कोशिश करनी चाहिए कि अपने घर की औरत को वो घर में रखें। लड़कियां भी ऐसी जगह न जाएँ, जहां बेशर्मी का नंगा नाच होता हो।

बड़े ही तंजीय अंदाज़ में आजम खान ने सीम योगी को धन्यवाद बोलते हुए कहा कि आज उनकी अनदेखी की बदौलत ही यूपी में अपराध इस हद तक बढ़ रहे हैं।
आपको बता दें कि रामपुर दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। एक सुनसान सड़क पर 5-6 मनचलों ने दो लड़कियों को पकड़ लिया और फिर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे।