दिल्ली में आश्रम से छुड़ाईं गई 41 नाबालिग, हर दिन 10 रेप, बच्चियों से मालिश कराता था बाबा

दिल्ली के उत्तरी इलाके में स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर रेड के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दिक्षित के आश्रम से 41 लड़कियों को रिहा करवाया। मीडया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी बाबा के आश्रम से पुलिस को ड्रग्स और कई सीरिंज बरामद हुई हैं। पुलिस ने आश्रम की इंचार्ज और एक गार्ड को हिरासत में लिया है जबकि आरोपी बाबा फरार है। इस आश्रम का संस्थापक आरोपी बाबा वीरेंद्र ने अपने इस तरह के आश्रम पूरे देश में खोल रखे हैं जहां पर प्रत्येक आयु की लड़कियां रहती हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आरोपी बाबा भगवान कृष्ण की तरह 16 हजार पत्नियां बनाना चाहता था।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बाबा के आश्रम में रहने वाली लड़कियों के मुताबिक आरोपी बाबा रोजाना 10 लड़कियों का रेप करता था। इतना ही नहीं आरोपी लड़कियों के बारे में यह भी जानकारी रखता था कि उन्हें पहला मासिक धर्म कब होता हैं। जैसे ही किसी लड़की को मासिक धर्म होता तो आरोपी उसे अपने कमरे में ले जाता था, जहां पर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। बाबा के एक पुराने अनुयायी ने मेल टुडे को बताया कि बाबा नशे का आदी था। आरोपी बाबा लड़कियों के द्वारा दूषित नहीं होना चाहता था इसलिए वह हमेशा अपने साथ कंडोम रखता था। बाबा ने अपने लिए एक अनुयायी रखा था जो कि आरोपी के लिए कंडोम लाने का काम किया करता था।
आश्रम से निकाली गई महिलाओं ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर रेप के आरोप भी लगाए हैं। आश्रम के खिलाफ केस लड़ रहे एक परिवार की 12 साल की बच्ची बाबा के आश्रम में फंस गई थी। बच्ची का कहना है कि बाबा उसे अपनी मालिश करने को कहता था, बच्ची को गलत तरीके से छूता था। विरोध करने पर बाबा कहता था कि मैं भगवान कृष्ण हूं जैसे उनकी कई रानियां थीं, तुम भी मेरी रानी बन जाओगी।