एक वैश्विक नागरिक होने के नाते रोहिंग्या बच्चे पूरी दुनिया की जिम्मेदारी हैं: प्रियंका चोपड़ा

ढाका। बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा ने रोहिंग्या बच्चों के प्रति दुनिया के सभी देशों से जज्बाती अपील करते हुए कहा कि रोहिंग्या बच्चे दुनिया की ज़िम्मेदारी हैं। और हर बच्चे को बेहतर भविष्य और मानवता को अपना सहयोग देने का अधिकार है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

रोहिंग्या शरणार्थियों पर पड़ी मानसून की मार का इशारा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि बहुत कुछ किया जाना बाकी है। रोहिंग्या बच्चे दुनिया की ज़िम्मेदारी हैं। उनके पास कहीं भी जाने का कोई विकल्प नहीं है। उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे अपना कह सकें। चोपड़ा ने चेतावनी दी कि बच्चों की एक जाति शिक्षा के बगैर हिंसा का आसान निशाना बनी हुई है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या हमें अभी अधिक नफरत फैलानी है? अगर हमारे बच्चों के साथ ऐसा होगा तो क्या होगा? एक वैश्विक नागरिक होने नाते यह बच्चे पूरी दुनिया की ज़िम्मेदारी हैं जिन बच्चों के लिए मैं काम करती हूँ वह मेरे बच्चे हैं।