बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित चार नेताओं को को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

बिहार में कांग्रेस ने अशोक चौधरी समेत चार एमएसली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने इसका ऐलान किया।

अशोक चौधरी के प्रेस कांफ्रेस के पहले कांग्रेस ने इन चारों बागी एमएलसी को पार्टी से बाहर निकाल दिया। उधर, बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने शाम में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के तीन अन्य एमएलसी भी शामिल थे। इस प्रेस कांफ्रेंस में अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हे रोल मॉडल बताया।

अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोगों ने नीतीश कुमार से जदयू में शामिल होने का आग्रह किया था और उन्होंने इसे मान लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और कहा कि मैंने खून पसीना से पार्टी को एक मुकाम पर पहुंचाया लेकिन एक व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी ने उन्हें अपमानित किया है।