VIDEO- दंगाइयों ने लगाये मस्जिद पर भगवा झंडे, धार्मिक किताबों को भी पहुचाया नुकसान!

बिहार के समस्‍तीपुर में हिंदूवादी गुंडों जिले के रोसड़ा कस्‍बे में कुछ शरारती तत्‍व जामा मस्जिद पर जुट गए और उसपर चढ़कर भगवा झंडे लगा दिए। घटना का वीडियो  सोशल मीडिया पर viral होने के बाद हंगामा मचा हुआ  है। viral वीडियो में एक युवक मस्जिद की मीनार पर चढ़कर भगवा झंडा लहराता दिख रहा है। जनसत्ता की रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशासन इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बना रहा।

Bhagwa flags on mosque

बिहार के रोसड़ा में उपद्रवी तत्वों ने मस्जिद पर भगवा झंडा लहरा दिया। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी, संयम और विवेक से मामले पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे शांति बनी रही। यह वीडियो हमें पंकज श्रीवास्तव ने भेजा है।https://www.jansatta.com/rajya/bihar/saffron-flags-hoisted-on-jama-masjid-rosera-samastipur/614514/

Posted by Jansatta on Tuesday, March 27, 2018

इस पूरी घटना को औरंगाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीँ सोशल मीडिया पर एक मदरसे की तस्वीर् भी viral हो रही जिसमे साफ़ देखा जा सकता है किस तरह भगवा गुंडों ने उत्पात मचाया और धार्मिक किताबों से भी छेड़छाड़ की गई ।

खबर के मुताबिक रोसड़ा के गुदरी बाजार स्थित मस्जिद के पास से सोमवार को माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को जा रही थी। तब किसी शरारती तत्व ने मूर्ति की ओर चप्‍पल फेंक दी। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह सैकड़ों लोग मस्जिद के पास इकट्ठा होकर आरोपी की बलि देने की मांग करने लगे।

आस-पास के इलाकों से भी लोग यहा इकट्ठा हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस पड़ोसी जिलों से फोर्स का बंदोबस्‍त कर रही है क्‍योंकि हालात कभी भी बिगड़ने की आशंका है। स्कूलों में छुट्टियां दे दी गयी हैं।

वही समस्‍तीपुर के एसपी दीपक रंजन ने मीडिया को  बताया कि अब हालात सामान्‍य हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस फौरन पहुंची और हालात को काबू में किया गया।”

उनके मुताबिक, जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्‍हें भगवा झंडे नहीं मिले, केवल तिरंगा लगा हुआ मिला।” एसपी के अनुसार, इस मामले में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

बता दें की बिहार के औरंगाबाद में रामनवमी के जुलूस के दौरान 25 मार्च को दो समुदायों के बीच भारी झड़प हुई थी। इसी समय एक संप्रदाय के पत्‍थरबाजी करने के बाद दूसरे संप्रदाय के लोगों ने आग लगा दी थी। पुलिस के पहुंचने के बाद हालात काबू हुई। यहां करीब आधा दर्जन दुकानों को आग लगा दी गई। इसके बाद राज्‍य के कई हिस्‍सों से ऐसी ही खबरें आईं।