भाजपा नेता राम माधव बोले, हमारे मंत्री बलात्कारियों के समर्थक नहीं हैं, उनसे गलती हुई है

श्रीनगर: कठुआ हत्याकांड मुक़दमे पर भाजपा नेता राम माधव ने टिप्पणी की है। राम माधव ने कहा कि हमारे मंत्री उन्हें शांत कराने गए थे। कुछ गलतफहमी हो गई, उन्हें और सचेत रहना चाहिए था। उनकी मंशा जांच को प्रभावित करने की नहीं थी। उन पर बलात्कारी समर्थक होने के आरोप गलत हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

1 मार्च की घटना का जिक्र करते हुए राम माधव ने कहा कि कठुआ रेप केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। पुलिस ने जनवरी में जांच शुरू की और 3 महीने में खत्म किया। चार्ज शीट पूरी हो चुकी है। 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें वो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं जिन्होंने सबूत मिटाए हैं।

उनहोंने कहा कि कठुआ में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी और हमारे मंत्री उन्हें शांत कराने गए थे। कुछ गलतफहमी हो गई, उन्हें और सचेत रहना चाहिए था। उनकी मंशा जांच को प्रभावित करने की नहीं थी। उन पर बलात्कारी समर्थक होने के आरोप गलत हैं। माधव ने इस्तीफा देने वाले मंत्रियों पर कहा कि दोनों से चर्चा हुई और आज उनका इस्तीफा राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भेज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कठुआ गैंगरेप मामले में भाजपा के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा तथा वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे।

जबकि इससे पहले राम माधव ने कहा कि मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि, कठुआ मामले में हमारे दोनों मंत्रियों ने विवेक का परिचय नहीं दिया। जन दबाव की वजह से उन लोगों ने भाषण दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही वो जम्मू गए। पार्टी से जानकारी मिलते ही ये साफ कर दिया गया कि इस मामल में तह तक जांच होनी चाहिए।