महाराष्ट्र: भाजपा मंत्री के पिता ने गाली-गलौज करके स्कूल कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र की भाजपा सरकार में गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल के पिता वी एन पाटिल का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह एक स्कूल कर्मचारी को थप्पड़ मारते और अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं।

खबर के मुताबिक़, वीएन पाटिल अकोला में एक स्कूल चलाते हैं। अकोला में ही वहां का देशमुख परिवार भी एक स्कूल चलाता है।

लेकिन पाटिल के स्कूल से ज्यादा बच्चे देशमुख के स्कूल में दाखिला लेते थे। इसी बात से खुन्नस खाकर 2013 में वीएन पाटिल ने उसकी मान्यता रद्द करवा कर उसे बंद करवा दिया था। देशमुख परिवार ने किसी तरह फिर से अपना स्कूल दोबारा शुरू करवा लिया।

स्कूल के दोबारा शुरू होने से बौखलाए वीएन पाटिल शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों के साथ वहां पहुंच कर स्कूल में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ करने लगे।

इसी बीच वहां मौजूद एक कर्मचारी उनकी वीडियो बनाने लगा। उस कर्मचारी की इस हरकत पर पाटिल इतने नाराज हो गए कि उन्होंने उसे भला बुरा कहते हुए थप्पड़ जड़ दिया।