एग्जिट पोल से असहमत भाजपा सांसद ने की भाजपा की हार की भविष्यवाणी

गुजरात: दूसरे चरण के चुनाव खत्म होते ही गुरुवार को विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए गये एग्जिट पोल में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर अग्रसर है। लेकिन एग्जिट पोल के इस नतीजे से भाजपा के ही एक सांसद असहमती जताया है। जिन्होंने गुजरात में भाजपा का हार का भविष्यवाणी किया है। उनहोंने कहा है कि गुजरात में पार्टी की प्रदर्शन वैसा नहीं होगा जैसा कि सबको उम्मीद है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद संजय काकड़े का दावा है कि उनके सर्वे के मुताबिक गुजरात में पार्टी का प्रदर्शन वैसा नहीं होगा जैसी सबको उम्मीद है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि पार्टी को शायद इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी हाथ न लगे।

सांसद काकड़े के अनुसार, उनकी टीम ने गुजरात में एक सर्वे किया है, जिसके आधार उन्हूने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि वह छह लोगों की एक टीम गुजरात भेजी थी। वे ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में गए जहां वे लोग किसानों, चालकों, वेटरों और श्रमिकों से मिले।

https://twitter.com/ANI/status/942021274535997443/photo/1

काकड़े ने अपने अनुमान के लिए बीजेपी सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का जिक्र भी किया। सांसद की मानें तो सर्वे में 72 फीसद लोगों ने कांग्रेस को पसंद किया है। सांसद ने आगे यह भी कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पार्टी ने विकास के मसले पर बात नहीं की गई। बता दें कि उनहोंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा सबसे लंबे समय तक गुजरात में सत्ताधारी पार्टी रही है, जिसकी वजह से माहौल भाजपा के खिलाफ है जिससे पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है।