यूपी में महागठबंधन को रोकने के लिए भाजपा की बड़ी साजिश?

नई दिल्ली: आम चुनाव 2019 के लिए सत्तापक्ष भाजपा और विपक्ष कांग्रेस दोनों ने बिगुल बजा बजा दिया है। कांग्रेस गठबंधन पर फैसला लेने की ज़िम्मेदारी अपने अध्यक्ष राहुल गांधी को सोंपी है जबकि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह पहले से ही इस काम जो अंजाम दे रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

भारत में यूपीए और एनडीए की रूप रेखा क्या होगी यह देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश तय करेगा। उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा और कांग्रेस के बीच महागठबंधन है और इसका जवाब फ़िलहाल न भाजपा के पास है और न ही एसपी और कांग्रेस के पास मिल्लते सिलामिया हिन्द और विकास पसंद लोग चाहते हैं कि बसपा, सपा और कांग्रेस में महागठबंधन कायम होता कि भाजपा को हराया जा सके जबकि भाजपा की कोशिश है कि किसी भी स्थिति में इन पार्टियों में गठबंधन न होने पाए क्योंकि अगर ऐसा हुआ भाजपा का सफाया होना तय है।

यही वजह है कि अब भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह बसपा सुप्रीमो से अपनी नजदीकी बढाने की संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा की ओर से यह कोशिश इस लिए की जा रही है कि अभी तक मायावती ने 2019 के लिए अपने पत्ते नहीं खोले हैं।