माह ए रमजान में ड्रोन कैमरे की नज़र में मस्जिद-ए-नबवी का नजारा

नई दिल्ली। रमजान के महीने के दौरान एक ड्रोन कैमरे द्वारा लिए गए पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) की मस्जिद-ए-नबवी के एक अद्भुत फुटेज। इस पाक माह में यहां इबादत करने वालों से मस्जिद-ए-नबवी और उसके आस-पास के प्रांगण पूरी तरह से भर जाते हैं।

YouTube video

रमजान इस्लामी माह का नौवां महीना है। दुनिया भर के मुसलमान पहली बार कुरान के उतरने की याद में पूरे महीने रोजे रखते हैं। मुसलमान महीने भर सुबह से लेकर सूरज छिपने तक बिना खाए पिए रहते हैं, इस दौरान संयम का सिद्धांत लागू होता है।

जो मुसलमान रोजे रखते हैं वे सवेरे बहुत जल्दी उठ जाते हैं और सुबह से पहले सहरी खाते हैं और शाम को वे इफ्तार के साथ अपना रोजा खोलते हैं।