अब भगवा रंग में नजर आएंगी UP की बसें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (यूपीएसआरटीसी) की बसें अब अब भगवा रंग रंगी नज़र आयेंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 100 वीं जयंती के अवसर पर आगामी 25 सितम्बर से विभिन्न पवित्र स्थानों के लिए भगवा रंग की बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का सामान्य किराया होगा, उन्हें ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

परिवहन निगम के सूत्रों ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश मोटर वाहन अधिनियम में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि यूपीएसआरटीसी बसों को रंगने में नीला और क्रीम रंग इस्तेमाल’ किया जाएगा। लेकिन बसों का रंग राजनीतिक और अन्य कारणों से बदलता रहता है। परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बसों के आकर्षण को बढ़ाने के लिए उन्हें अलग-अलग रंगों से सजाया जाता है।

श्री सवतंत्र देव सिंह ने कहा कि आगर आप देखेंगे तो वे केवल भगवा रंग में नही नज़र आयेंगी, लेकिन रंग और डिजाइन के साथ सुंदर नज़र आएँगी। बीएसपी सरकार के दौरान बसों का रंग नीला और सफेद था, जबकि सपा के दौर में उनका रंग हरा और लाल हो गया था।