कैम्ब्रिज एनालिटिका ने कहा- “फेसबुक से भारतीय डाटा चोरी नहीं किया”

नई दिल्ली: राजनीतिक डेटा विश्लेषण कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने 5.62 लाख भारतीय डेटा चोरी किये जाने के आरोपों को खारिज कर दिया है। जबकि फेसबुक ने हाल ही में स्वीकार किया था कि यह घोटाला भारत के 5.62 लाख भारतीय लोगों को प्रभावित कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक फेसबुक और कैम्ब्रिज एनालिटिका की जवाबों से असंतोष भारतीय सरकार डेटाबेस लीक मामले में अधिक जांच करेगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सरकार ने 7 अप्रैल तक कैम्ब्रिज एनालिटिका से डेटा लीक मामले में जवाब माँगा था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कैंब्रिज अनाल्टिका ने फेसबुक से संबंधित भारतीयों के किसी भी डेटा का इस्तेमाल करने से इंकार किया है। इस कंपनी और फेसबुक के जरिये दर्ज किये जवाबों में विरोधाभास है। सरकार इन दोनों से अधिक खुलासा मांगेंगी।

कैम्ब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने फेसबुक के करोड़ों यूजर्स से संबंधित जानकारी का विश्लेष्ण किया और उसका इस्तेमाल किया और इसका इस्तेमाल कई देशों में उनके राजनीतिक प्रभाव को प्रभावित करने के लिए किया।