राजा सिंह ने फिर उगला ज़हर, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज

भाजपा विधायक राजा सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ गए हैं। भाजपा विधायक के खिलाफ हैदराबाद के रैन बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हो गया है। भाजपा विधायक के उपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और दो समुदायों के बीच द्वेष पैदा करने का अारोप है।

YouTube video

गौरतलब है कि भाजपा विधायक राजा सिंह अक्सर विवादित बयान देने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले राजा सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित बयान दिया था। भाजपा विधायक का कहना है कि जो लोग राम मंदिर बनाए जाने का विरोध करते हैं, हम उनका सिर काट देंगे।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि मेरा यह बयान उन लोगों के लिए है जो यह कहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हम उनके इस बात के कहने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम उनका सिर काट सके।

इससे पहले भी विधायक ने कहा था कि हर हिंदू को अपने पास हथियार रखने चाहिए। हमें अपने देश और धर्म को बचाने की जरूरत है, तभी अखंड हिंदू राष्ट्र का सपना साकार होगा।’ राजा सिंह के इस बयान को लेकर काफी हड़कंप मचा था।