दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र (एनसीआर) में आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे और सामान्य बारिश होने की संभावना है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अधिकारी ने आगे यह भी बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 18.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ है। जिसके कारण सोमवार सुबह बदली छाई और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।