चीनी मीडिया ने दी आमने सामने युद्ध की धमकी, भारत ने कहा- 73 सड़कें बननी ज़रूरी

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच चीनी मीडिया ने धमकी दी है कि सिक्किम में तनाव आमने की लड़ाई में बदल सकती है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन और भूटान ट्रांजेकशन पर भारतीय सेना का चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोका जाना चीन की संप्रभुता में सीधे तौर पर हस्तक्षेप है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

china

भारत वहाँ तनाव पैदा कर रहा है। इनके परिणामों के बारे में सोचा जाना चाहिए, क्योंकि यह आमने सामने की लड़ाई में बदल सकता है। इसमें यह भी कहा गया है कि चीन को मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए जोकि लंबे समय तक चल सकता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत से कहा है कि वह सिक्किम से तुरंत अपनी सेना हटाए, जिससे वहां तनाव अधिक न बढ़े। वह इस मामले में दूसरे देशों के दूतावासों को जानकारी दे रहा है। वहीं भारत का कहना है कि वह चीन सीमा पर बेहद जरूरी 73 सड़कें बना रहा है।

सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के मीडिया समूह के अखबार ने लिखा है, ‘चूंकि गतिरोध जारी है, इसलिए चीन को दीर्घकालिक स्थिति का रूप ले रहे गतिरोध से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।साथ ही इसे तार्किक रुख भी बनाए रखना चाहिए।

चीन उसकी वकालत नहीं करता है और भारत के साथ सैन्य संघर्ष से बचता है, लेकिन चीन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए युद्ध करने से डरता नहीं है और वह खुद को दीर्घकालिक संघर्ष के लिए तैयार रखेगा।