कांग्रेसी नेता एल.पी. शाही के निधन पर CM नीतीश कुमार ने शोक जताया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ललितेश्वर प्रसाद शाही के निधन पर शोक जताया है। उनका शनिवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 साल के थे। शाही का पार्थिव शरीर शाम को पटना लाया जाएगा और रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, वह एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्घ समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति मिलने की प्रार्थना की और उनके परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दे कि बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता रह चुके शाही केंद्र और राज्य में कई विभागों के मंत्री रह चुके थे।