बच्चों की मौत पर आंख मूंदे CM योगी का फ़ैसला, स्थापित करेंगे भगवान राम की सबसे बड़ी प्रतिमा

अयोध्या में राम मंदिर से थोड़ी ही दूर सरयू के किनारे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे,  जिसके लिए सरकार एनजीटी से भी इजाजत लेगी।

ये प्रतिमा योगी सरकार की ‘नव्य अयोध्या’ योजना का एक हिस्सा होगी और माना जा रहा है कि ये भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी।

यही नहीं इस बार दिवाली के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ खुद भगवान राम के स्वागत के लिए मौजूद होंगे।

बताया जा रहा है कि इस बार अयोध्या को उसी तरह से सजाया जाएगा। जैसे दिवाली के दिन त्रेतायुग में भगवान राम की घर वापसी पर सजाया गया था।

इस मौके पर शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ और उनका मंत्रिमंडल भगवान राम की पूजा करेगा।

गौरतलब है कि योगी के सीएम बनने के बाद अब तक अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 14 ट्रक पत्थर पहुंच चुके हैं। राम मंदिर कार्यशाला जिन पर नक्काशी का काम लगातार चल रहा है।

लेकिन इस मौके पर इंडोनेशिया और थाईलैंड से भारत पहुंचे कलाकार राम के अयोध्या वापसी के प्रसंग का सरयू के किनारे मंचन भी करेंगे।
इस दिन राम की पैड़ी पर एक लाख इकहत्तर हजार दिए जलाए जाएंगे।