लड़कों और लड़कियों को एक साथ अर्धंनग्न किए जाने पर कार्रवाई, डॉक्टर निलंबित

भोपाल: मध्यप्रदेश के भिंड में लड़के लड़कियों का एक साथ मेडिकल चेकअप करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। इस मामले में भिंड के कलक्टर इलिया राजा टी ने आरोपी डॉक्टर और एक क्लर्क को निलंबित कर दिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

सीएमएचओ ने जांच के बाद एसपी को भेजी गई रिपोर्ट में दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। दरअसल मध्य प्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में एक ही कमरे में लड़के और लड़कियों का मेडिकल चेकअप किया गया है। चेक-अप के दौरान लड़कियों के सामने लड़कों को अर्धनग्न करवाया गया। इतना ही नहीं लड़कियों के मेडिकल टेस्ट के दौरान वहाँ कोई भी महिला डॉक्टर और नर्स मौजूद नहीं थीं।

भिंड पुलिस लाइन में 217 नई महिलाओं और पुरुषों की पुलिस में भर्ती की गई है, जिनमें से विभिन्न चरणों में जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। मंगलवार की सुबह 39 लड़के और लड़कियों के मेडिकल टेस्ट कराए गए, जिनमें से लगभग 18 लड़कियां और 21 लड़के शामिल थे।