सीरिया संकट के समाधान के लिए ईरान, रूस और तुर्की के प्रयास सफल रहे हैंः पुतीन

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने गुरुवार को अंकारा में तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि सीरिया संकट के हल के लिए ईरान, रूस और तुर्की के प्रयास सफल रहे हैं।

हालांकि अभी तक सीरिया संकट के समाधान के लिए आस्ताना में सर्वोच्च स्तर की छह वार्ताएं हो चुकी हैं। जिनमें सीरिया सरकार और सशस्त्र गुटों के प्रतिनिधी भाग ले चुके हैं। यह वार्ताएं सीरिया में शांति की स्थापना के उद्देश्य से ईरान, रूस और तुर्की की पहल पर आयोजित हुई हैं।

रूस के राष्ट्रपति ने पिछले सात महीनों में रूस और तुर्की के बीच व्यापारिक लेनदेन के स्तर में वृद्धि की ओर संकेत करते हुए दोनों देशों के संबंधों में अधिक से अधिक विस्तार की मांग की है।

इस संवाददाता सम्मेलन में तुर्क राष्ट्रपति रजब तयब अर्दोग़ान ने दोनों देशों के संबंधों में विस्तार की इच्छा व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है कि रूस और तुर्की के बीच व्यापारिक लेनदेन का स्तर सौ अरब डाॅलर तक पहुंच जाएगा।

उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में पुतीन के साथ होने वाली अपनी वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने तुर्की में परमाणु बिजली घर के निर्माण पर चर्चा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वार्ता का शीघ्र ही परिणाम सामने आएगा।