भारत में तेजी से बढ़ रही नफरत, सत्ता के लिए खून बहाते हैं नेता: अमेरिकी नोबेल विजेता

कोलकाता: अमेरिका के नोबेल पुरस्कार विजेता डेविड जोनाथन ग्रॉस ने भारत में टूटती एकता को देखते हुए कहा है कि भारत में धार्मिक घृणा बढ़ते जा रही है। उनहोंने कहा है कि भारत में कुर्सी (सत्ता) पाने के लिए बहुत से राजनेता हिंसा और नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

भौतिक विज्ञानी जोनाथन ग्रॉस ने यह बात कोलकाता के भारतीय सांख्यिकी संस्थान में हुए 52वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान कहा। उन्होंने यहां की हालात पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुःख की बात है कि जिस देश ने महात्मा गांधी जैसे महान पुरुष को जन्म दिया वह 21वीं सदी में भी जाति व्यवस्था से जूझ रहा है।

ग्रॉस ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘ऐसा नहीं है कि ये सारी समस्याएं केवल भारत में ही हैं। पूरा विश्व इनसे जूझ रहा है, लेकिन अगर भारत की बात करें तो बहुत से राजनेता खुद के फायदे के लिए यहां हिंसा और नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं, खून बहा रहे हैं। दुर्भाग्य से भारत में धार्मिक घृणा भी बढ़ते जा रही है।

उनहोंने आगे कहा कि ‘आपके पास महात्मा गांधी जैसे महान नेता थे। जिन्होंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई थी और अहिंसा का संदेश पूरे विश्व में दिया था, लेकिन अब यहां नफरत बढ़ते जा रही है। महात्मा गांधी ने भारत से जाति व्यवस्था को खत्म करने के लिए बहुत संघर्ष किया था, लेकिन यह दुख की बात है कि यह देश आज भी इस समस्या से जूझ रहा है।