कोलकाता : सौतेली बेटी के साथ कथित बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। पिछले पांच सालों से कथित तौर पर अपनी 15 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने वाले एक 48 वर्षीय व्यक्ति रोहिन ग्येन उर्फ रणजीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

 

उसको दक्षिण कोलकाता के सर्वे पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जब भी लड़की घर पर अकेले तब वह उसके साथ बलात्कार करता था। इस यौन उत्पीड़न की वजह से कुछ महीने पहले लड़की कथित तौर पर घर से भाग गई थी लेकिन आरोपी खुद उसको घर वापस लाया था।

 

 

 

पुलिस ने लड़की को दिए गए बयान के अनुसार उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया लेकिन उसने भी गंभीरता से नहीं लिया। शिकायत के बाद आरोपी को आईपीसी की धारा 376 और पोस्को अधिनियम की धारा 5 के तहत गिरफ्तार किया गया है।