पहली बार भारतीय सेना में होने जा रही है महिलाओं की भर्ती, ऐसे करे आवेदन!

भारतीय सेना में अब महिलाएं भी अपना शौर्य दिखाएंगी। पहली बार भारतीय सेना ने सैन्य पुलिस में सैनिकों के रूप में भर्ती के लिए महिलाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है।

जनरल बिपिन रावत ने सेना प्रमुख बनते ही महिलाओं की सेना में सैनिक के रूप में भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया था। बाद में रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना प्रमुख की इस योजना को अंतिम मंजूरी भी दे दी गई।

भारतीय सेना में महिलाओं की भर्ती की जानकारी सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर दी गई है। इस वेबसाइट के जरिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल 2019 से 8 जून 2019 तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सेना में महिलाओं के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए 100 पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।

जागरण डॉट कॉम के पर छपी खबर के अनुसार, इन पदों के लिए न्यून्तम शैक्षिक योग्यता दसवीं, एसएससी या समकक्ष है। आवेदक के प्रत्येक विषय में 45 फीसद अंकों के साथ कुल 33 फीसद अंकों का होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 142 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपकी आयु 17-21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यार्थियों को फिटनेस और लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।